जर्नल / मार्केट

नीलामी या तय कीमत? SlopMart का आइटम कैसे लिस्ट करें

एक वर्चुअल आइटम के लिए सही तरीका चुनें। गेम क्रेडिट में उदाहरण और विक्रेता व खरीदार, दोनों के लिए चेकलिस्ट देखें।

SlopMart

अगर आप चाहते हैं कि खिलाड़ी समय-सीमा के भीतर बोली लगाकर अपनी कीमत बताएँ, तो SlopMart में नीलामी चुनें। अगर आपको पता है कि कितने गेम क्रेडिट चाहिए और उस कीमत पर पहली वैध खरीद स्वीकार है, तो SHOP में तय कीमत वाली लिस्टिंग चुनें। दोनों तरीकों से उसी वर्चुअल आइटम को पेश कर सकते हैं और दोनों में वह बिना बिके रह सकता है।

नीलामी या तय कीमत कब चुनें

  • बोलियाँ लगाने में ही मज़ा है तो नीलामी चुनें। एक अतिरिक्त मंगलवार की कीमत तुलना करके निकालना मुश्किल है। ऐसी शुरुआती कीमत रखें जिसे सिर्फ़ एक बोली आने पर भी खुशी से स्वीकार करेंगे। अवधि तय करें और नतीजा बोली लगाने वालों पर छोड़ दें।
  • कीमत तय कर ली है तो SHOP चुनें। अगर आप कहना चाहते हैं “30 क्रेडिट में ले जाओ”, तो वही कीमत डालें। इच्छुक खरीदार आइटम उपलब्ध रहते चेकआउट पूरा कर सकता है। उसे नीलामी खत्म होने का इंतज़ार नहीं करना पड़ता।
  • अभी कोई भी तरीका ठीक न लगे तो ड्राफ़्ट रखें। अगर तय की गई कीमत पर बिक्री होने से पछतावा होगा, तो प्रकाशित करने से पहले लिस्टिंग फिर देखें। एक आइटम के लिए एक समय में सिर्फ़ एक सक्रिय लिस्टिंग का तरीका हो सकता है।

तय कीमत से खरीदार मिलने की गारंटी नहीं मिलती। नीलामी से ज़्यादा कीमत मिलने की गारंटी भी नहीं मिलती। सोचें कि सिर्फ़ एक व्यक्ति आइटम चाहे, तो किस नतीजे से आप खुश होंगे।

उदाहरण: एक अतिरिक्त मंगलवार, लिस्ट करने के दो तरीके

गेम क्रेडिट की ये संख्याएँ उदाहरण के लिए हैं। अतिरिक्त मंगलवार SlopMart के काल्पनिक उत्पादों के संग्रह से लिया गया है।

तरीकाविक्रेता क्या लिस्ट करता हैखरीदार क्या करता है
नीलामी25 क्रेडिट की शुरुआती कीमत और नीलामी की अवधि।वैध बोली लगाता है। अगर अकेला बोली लगाने वाला 25 क्रेडिट पर जीतता है, तो भी उसे नीलामी का चेकआउट पूरा करना होता है।
SHOP30 क्रेडिट की तय कीमत।उपलब्ध आइटम 30 क्रेडिट में खरीदता है। खरीद सफल होते ही चेकआउट पूरा हो जाता है।

अगर कोई ऊँची बोली न लगाए तो क्या 25 क्रेडिट से आप खुश होंगे? हाँ, तो शुरुआती कीमत पर भी नीलामी ठीक है। अगर सिर्फ़ 30 में बेचना है, तो SHOP में 30 रखें। अगर बोलियों का मज़ा लेना है तो नीलामी 30 से शुरू करें।

लिस्टिंग प्रकाशित करने से पहले

  1. देखें कि आप क्या बेच रहे हैं। दिखाई देने वाला आइटम, उसका नाम और विवरण जाँचें। एक अतिरिक्त दिन और एक अतिरिक्त दिन पाने का कूपन अलग-अलग कहानियाँ बताते हैं।
  2. रकम को अपने लक्ष्य से मिलाएँ। नीलामी में शुरुआती कीमत को एक संभावित अंतिम कीमत मानें। SHOP में वह कीमत भरें जो आज स्वीकार करेंगे।
  3. पुष्टि करने से पहले लिस्टिंग का तरीका पढ़ें। चुने गए ऑफ़र के अनुसार नीलामी की अवधि और शुरुआती कीमत या SHOP की कीमत जाँचें।

बोली लगाने या खरीदने से पहले

तय करें कि ज़्यादा-से-ज़्यादा कितने गेम क्रेडिट खर्च करना चाहेंगे। नीलामी के लिए उस रकम की तुलना अगली वैध बोली से करें और देखें कि नीलामी कब खत्म होगी। सबसे आगे की बोली के क्रेडिट रोके जाते हैं। दूसरे खिलाड़ी की ऊँची बोली स्वीकार होने पर आपके क्रेडिट जारी हो जाते हैं। SHOP में दिखाई गई कीमत की तुलना उपलब्ध मार्केट बैलेंस से करें। देखें कि खरीद में कौन-से क्रेडिट इस्तेमाल किए जा सकते हैं (अंग्रेज़ी में) और बोली और क्रेडिट रोकने की प्रक्रिया पढ़ें (अंग्रेज़ी में)।

खरीद के बाद गेम में उसी वर्चुअल आइटम की पैकिंग और ट्रैकिंग होती है, फिर आप उसका पार्सल खोलते हैं। खरीद में गेम क्रेडिट इस्तेमाल होते हैं। पढ़ें कि वर्चुअल डिलीवरी का क्या मतलब है (अंग्रेज़ी में) या ऐप में मार्केटप्लेस आज़माएँ।

iPhone और iPad के लिए SlopMart डाउनलोड करें